फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Streetlights have been out for six months, making night travel on the Bhiwani Road overbridge risky.

Jind News: छह माह से स्ट्रीट लाइटें बंद, भिवानी रोड ओवरब्रिज पर रात का सफर बना जोखिमभरा

Fri, 17 Jul 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Streetlights have been out for six months, making night travel on the Bhiwani Road overbridge risky.
फोटो 16जेएनडी03- अ​धिवक्ता घनश्याम गोयल।
जींद। शहर के भिवानी रोड स्थित ओवरब्रिज पर करीब छह माह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शहरवासी राहुल सचदेवा, सतीश कुमार, सतबीर, रोबिन, जगबीर का कहना है कि भिवानी रोड ओवरब्रिज शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

रात के समय पूरी तरह अंधेरा होने से दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कत होती है। कई बार वाहन चालक अंधेरे के कारण संतुलन खो बैठते हैं और हादसे की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने की शिकायत नगर परिषद और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। छह माह बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को देखते हुए शहरवासियों ने उनसे भी इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। शहरवासियों ने मांग की है कि भिवानी रोड ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराया जाए ताकि रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को भी मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

बॉक्स
ओवरब्रिज शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। रात के समय पूरी तरह अंधेरा होने से वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत होती है। प्रशासन को आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
-अधिवक्ता घनश्याम गोयल, भिवानी रोड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed