फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Street lights installed three years ago with five crore rupees, yet the city remains shrouded in darkness

तीन साल पहले पांच करोड़ रुपये से लगाईं स्ट्रीट लाइटें फिर भी अंधेरे में डूबा रहता है शहर

Sun, 27 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Street lights installed three years ago with five crore rupees, yet the city remains shrouded in darkness
नगर परिषद द्वार भले ही तीन साल पहले शहर को रोशन करने के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन प्रबंधन सही नहीं होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। नगर परिषद ने यह राशि खर्च कर शहर में स्ट्रीट लाइट्स तो लगवा दी, लेकिन पिछले छह महीने से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख करने का ठेका समाप्त है। ऐसे में शहर में कई जगह अंधेरा छाया रहता है। हालांकि अधिकारी अपने स्तर पर लाइट ठीक करवा रहे हैं, लेकिन इसके लिए सही व्यवस्था नहीं बन पा रही है। इसके चलते शहर के सबसे पॉश मार्ग गोहाना रोड व मिनी बाईपास पर भी अंधेरा रहता है। गोहाना रोड से पटियाला चौक मार्ग तक भी कई जगह रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद रहती हैं।
विज्ञापन

तीन साल पहले नगर परिषद ने शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ी परियोजना तैयार की थी। इसके तहत करीब 300 नए खंभे लगाए गए और पुराने पोल पर स्ट्रीट लाइट बदली गई। दस जगह हाई मास्क लाइट भी लगाई गई हैं। यह काम पूरा होने के बाद शहर जगमग होना था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में अंधेरा छाया रहता है। गोहाना रोड पर बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल, डीसी निवास व तमाम अधिकारियों के निवास स्थान भी हैं। इसके बावजूद यहां व्यवस्था नहीं बन पा रही हैं।
विज्ञापन

रात में हादसा होने का रहता है डर
आजकल मच्छर अधिक होने के चलते लावारिस पशुओं का डेरा भी सड़कों पर ही रहता है। ऐसे में रात के अंधेरे में पशु दिखाई नहीं देते और हादसा होने का डर बना रहता है। हालांकि जिले में कई लोग सड़क पर लावारिस पशुओं से टकरा कर जान भी गवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी बाईपास के उलझे तार
मिनी बाईपास सफीदों रोड से रोहतक रोड तक करीब 70 खंभे हैं। यहां नगर परिषद द्वारा अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। इस काम के चलते यहां तार टूट गए। अब नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी दोनों ही इसे ठीक करने की जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
प्रशासन से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में अन्ना टीम का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलेगा। स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की जाएगी। इससे शहर में अव्यवस्था रहती है।

सुनील वशिष्ठ, अन्ना टीम।
नगर परिषद के पास पिछले दिनों सामान की कमी थी। साथ ही ठेका नहीं होने के कारण सही प्रकार से देखरेख नहीं हो पाई। अब ठेके की प्रक्रिया की जा रही है। वैसे भी शिकायत मिलने पर स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई जा रही हैं। गोहाना रोड पर काम शुरू करवा दिया गया है। यहां सोमवार तक लाइट ठीक हो जाएंगी।
सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed