{"_id":"69e3d4d1fa59857dfc096c34","slug":"street-light-poles-will-be-removed-from-safidon-road-providing-relief-from-accidents-jind-news-c-199-1-sroh1009-151876-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों मार्ग से हटेंगे बीच सड़क के स्ट्रीट लाइट खंभे, हादसों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों मार्ग से हटेंगे बीच सड़क के स्ट्रीट लाइट खंभे, हादसों से मिलेगी राहत
Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी13: सफीदों रोड पर बीच सड़क लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
जींद। शहर के सफीदों मार्ग पर सफीदों गेट से परशुराम चौक तक बीच सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें हटाई जाएंगी। इस मार्ग पर खंभे हादसों का कारण बन रहे थे। रात में कई बार वाहन खंभों से टकरा जाते हैं।
शहरवासियों और सामाजिक संस्थाओं की मांग पर सड़क पर लगी लाइट के 100 से अधिक खंभे हटाए जाने हैं। अब इस समस्या के समाधान के लिए खंभे हटाकर दोनों किनारों पर नई लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है। इससे न केवल सड़क चौड़ी और सुरक्षित होगी बल्कि रोशनी भी बेहतर तरीके से दोनों ओर फैलेगी।
नई व्यवस्था आधुनिक तकनीक के अनुरूप होगी। खंभों को शिफ्ट करने पर करीब 7.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पुराने खंभे हटाने, नई लाइन बिछाने और दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शामिल है। कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि यातायात पर कम से कम असर पड़े।
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और तय समय में इसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यह कदम जरूरी है।
बाक्स
इससे पहले इस सड़क के बीच खड़े किए गए लगभग चार फीट के पत्थर वर्ष 2019 में इस मार्ग से हटाए गए थे। उन पत्थरों की बेरिकेडिंग के कारण इस सड़क पर दोनों तरफ वाहन नहीं दिखते थे और जहां पर भी कट पर वाहन दूसरी सड़क पर मोड़ने का प्रयास किया जाता तो वहां हादसे होते थे। इसको देखते हुए उस समय बेरिकेडिंग हटवाई गई थी।
लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होती नजर आ रही है। सड़क के बीच से खंभे हटने के बाद यातायात सुचारु होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। स्थायी डिवाइडर नहीं होने के कारण वाहन चालक भी गलत दिशा में कट मारते थे।-सोनू पांचाल, कार मिस्त्री
कार्य पूरा होने के बाद सफीदों रोड का यह हिस्सा अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित नजर आएगा। इससे शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक इस पर हर दस मीटर पर बिजली का पोल है। दोनों तरफ सड़क भी समतल नहीं है। ज्यादातर बाइक व कार चालक रास्ता मिलते ही दूसरी दिशा में वाहनों को निकालने का प्रयास करते हैं। इससे यहां पर हादसे होते हैं।-जयपाल मलिक, सफीदों रोड निवासी
जल्द ही सड़क पर लगीं स्ट्रीट लाइटें हटाई जाएंगी। वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह काम किया जाएगा। डिप्टी स्पीकर के निर्देशों के अनुसार तय समय में काम किया जाएगा ताकि कोई परेशानी न रहे।-आरके नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी