फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strategy decided in JJP office to contest Lok Sabha elections from Sonipat

Jind News: सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर जजपा कार्यालय में तय हुई रणनीति

Mon, 18 Mar 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strategy decided in JJP office to contest Lok Sabha elections from Sonipat
17जेएनडी24: जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कृष्ण राठी।
जींद। जननायक जनता पार्टी की जिलास्तरीय बैठक सोमवार को अर्बन एस्टेट स्थित जिला कार्यालय में जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रभारी कुलदीप मलिक व विधायक अमरजीत ढांडा ने शिरकत की। बैठक में सोनीपत लोकसभा के अधीन आने वाली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सोनीपत सीट पर किस उम्मीदवार को उतारा जाए व उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। इसी विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


जिला प्रधान कृष्ण राठी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसमें प्रभारी ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोनीपत से लोकसभा का चुनाव लडऩे का इच्छुक है। वह आगामी पांच दिनों में आवेदन करे। इसके अलावा पार्टी जो उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उसका सहयोग कर सोनीपत लोकसभा पर जीत दर्ज करवाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। कुलदीप मलिक ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रही है। इन सभी दस लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं से जो भी फीडबैक मिलेगा। उसको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान जो निर्णय लेगी। उसके अनुसार ही कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। जिले के अधीन आने वाली तीनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी को चुनाव लड़ने के लिए अपनी राय दी है। इस अवसर पर हलका प्रधान सुनील कंडेला, विकास जांगड़ा, अमिता ढांडा, सरपंच अनिल कुंडू, सुशीला मलिक, कपिल बड़ोदी, सुनील सैन, धर्मबीर रेढू, राजू सैन मौजूद रहे।

17जेएनडी24: जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कृष्ण राठी।

17जेएनडी24: जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कृष्ण राठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed