{"_id":"66edd8aa53d58e9b1a04bf06","slug":"stolen-trolley-parked-at-shop-from-panipat-road-jind-news-c-199-1-jnd1001-123342-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पानीपत रोड से दुकान पर खडा ट्राला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पानीपत रोड से दुकान पर खडा ट्राला चोरी
Sat, 21 Sep 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। पानीपत रोड से ट्राला चोरी होने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सोनीपत जिले के शेखपुरा गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ट्राला ड्राइवर नरेंद्र 18 सितंबर को लेकर सफीदों पहुंचा था। वहां पर उसमें कुछ कमी आ गई थी। ड्राइवर ने इसकी जानकारी अपने किसी दोस्त को दी, जिसने ट्राले को पानीपत रोड पर अपने किसी जानकार की दुकान के आगे खड़ा करवा दिया। ट्राले को खड़ा करके ड्राइवर न्यू चौहान अर्थ मुवर्स के कार्यालय में सोने चला गया। सुबह छह बजे उठा तो ट्राला चोरी मिला। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने अनिल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।