फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stepfather accused of sexually abusing daughter

Jind News: सौतेले पिता पर बेटी का यौन शोषण करने का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stepfather accused of sexually abusing daughter
अलेवा। 11 साल की बच्ची के साथ अश्लीलल हरकत करने पर अलेवा थाना पुलिस ने उसके सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहे वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी के बाद उनके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अलेवा थाना क्षेत्र निवासी नरेश के साथ सितंबर 2022 को शादी कर ली थी। वह उसके साथ गांव में रहने लगी थी। वह पहले पति से पैदा हुई 11 वर्षीय बेटी को अपने साथ रखती थी। वह किसी काम के चलते कई बार घर से बाहर चली जाती थी। नवंबर 2023 में उसके पति ने अपनी सौतेली बेटी से छेड़छाड़ की और उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी बेटी रोने लगी और घर से बाहर भाग गई। आरोपी ने उसकी बेटी को इस बारे में किसी को बताने पर धमकी देकर चुप रखा। इस मामले की शिकायत उस समय महिला थाना में दी गई थी, लेकिन पंचायती तौर पर ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने समझौता करवा दिया था। इसके बाद भी लड़की की मां नहीं मानी और अपनी बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। जहां से अब अलेवा थाना में इस मामले की शिकायत दी। एसआई गीता देवी ने बताया कि नरेश के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed