फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level joint workers' conference of sanitation workers and sewermen today

Jind News: सफाईकर्मियों, सीवरमैन का राज्यस्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आज

Sat, 20 Sep 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
State level joint workers' conference of sanitation workers and sewermen today
47 रोहतक ​स्थित गोहाना रोड पर सफाई करते सफाईकर्मी। स्रोत : निगम
रोहतक। राज्य के सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन का राज्यस्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को होगा। यह सम्मेलन कर्मचारी भवन हनुमान काॅलोनी में सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसके लिए शनिवार को यूनियन पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों में संपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर पालिका, नगर परिषदों व निगमों, धार्मिक संस्थानों, श्राइन बोर्ड, ग्राम पंचायतों, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, विश्वविद्यालय, स्कूल, रोडवेज, बिजली निगम, आईटीआई, जन स्वास्थ्य, जिला सचिवालय समेत अनेक जगह सरकारी अर्ध सरकारी सफाई कर्मचारी व सीवरमैन काम करते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1997 पहले इस कार्य के लिए स्थायी भर्ती होती थी। अब यह काम ठेका प्रथा, पार्ट-1 पार्ट-2, डेलीवेज, पार्ट टाइम के तहत होता है। इस कारण कर्मचारी सरकारी कुप्रथा व शोषणकारी नीतियों की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को पक्का करने की सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई है। वहीं, कच्चे कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया जा रहा है। अपनी इन मांगों को लेकर राज्यस्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।
----------------
निगम कर्मचारियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया
रोहतक। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों ने सिविल रोड, सुखपुरा चौक व वार्ड 11 में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान शहर को स्वच्छ, स्वास्थ्यपूर्ण और सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा गया।

नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे को एकत्र किया। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने पर विशेष जोर दिया। विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने अभियान स्थल का निरीक्षण किया व सफाई कार्य की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही नगर निगम शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना सुनिश्चित कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed