फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level conference of Employees Federation will surround Banwari Lal's house tomorrow, 25th July.

Jind News: कर्मचारी महासंघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन कल, 25 जुलाई को बनवारी लाल का घर घेरेंगे

Fri, 28 Jun 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
State level conference of Employees Federation will surround Banwari Lal's house tomorrow, 25th July.
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई की बैठक वीरवार को भवन व मार्ग शाखा के यूनियन कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष पवन रजाना ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुरेश शर्मा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महासंघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन 29 जून को अग्रवाल धर्मशाला में होगा।
विज्ञापन

पवन रजाना ने कहा कि 25 जुलाई को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री डॉ. बनवारी लाल के आवास का घेराव कर मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। 6 अगस्त को सिंचाई विभाग मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के नारनौल में आवास घेरा जाएगा। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करके सभी विभागों के प्रदेशभर के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, नए डब्ल्यूपीओ सहित तृतीय श्रेणी के पदों पर काम करने वाले सभी कर्मियों को 35400 वेतनमान दिया जाए, पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। बैठक में राज्य सचिव कश्मीरी शर्मा, राज्य सचिव राजेंद्र गौतम, राज्य संगठन सचिव अजीत सिंह, जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा, हीरामल नरवाल, राजवीर अत्री, संदीप शर्मा, कृष्ण सिंगला, प्रदीप कुमार, जोगिंदर श्योराण, अनिल सैनी, राजेंद्र लोहान व सीताराम मौजूद रहे।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed