फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level Agarwal introduction conference in Karnal on 7th

Jind News: राज्य स्तरीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन 7 को करनाल में

Fri, 29 Mar 2024 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
State level Agarwal introduction conference in Karnal on 7th
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि सात अप्रैल को श्री रामलीला भवन करनाल में राज्य स्तरीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। सम्मेलन को लेकर हरियाणा में 100 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। राजकुमार गोयल वीरवार को गांधी नगर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित 24वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन है। सात अप्रैल को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर हरियाणा के सभी जिलों, कस्बों व मंडियों में पंजीकरण बनाए गए हैं। कुल 100 से ज्यादा स्थानों पर ये पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। जींद जिले में जींद के साथ साथ उचाना, नरवाना, सफीदों, जुलाना व पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। जो भी विवाह योग्य प्रत्याशी पंजीकरण करवाना चाहिए वे इन पंजीकरण केंद्रों से पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, सावर गर्ग, पवन बंसल, गोपाल जिंदल, मनीष गर्ग, रजत सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed