फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State Junior Athletics Championship kicks off; athletes display their prowess.

Jind News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 03 Oct 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
State Junior Athletics Championship kicks off; athletes display their prowess.
02उचाना05 : पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी आयोजकों के साथ। विज्ञप्ति
उचाना। कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में शुक्रवार को 39वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता चार अक्तूबर तक चलेगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे एथलीट अलग-अलग आयु वर्गों और स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-20 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में भिवानी की हिना ने पहला, अंबाला की रिद्धिमा ने दूसरा और पानीपत की साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो में हिसार की रिद्धि प्रथम, पानीपत की मन्नत फौगाट द्वितीय और चरखी दादरी की रौनक तृतीय रहीं।
विज्ञापन

अंडर-20 लड़कियों की ट्रिपल जंप में भिवानी की अंकुश कटारिया प्रथम, हिसार की कुसुम द्वितीय और सीमा तृतीय रहीं। अंडर-20 लड़कों की ट्रिपल जंप में चरखी दादरी के कृष्ण कुमार ने पहला, फरीदाबाद के मान सिंह भड़ाना ने दूसरा और भिवानी के विवेक तंवर ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-18 लड़कों की डिस्कस थ्रो में रोहतक के निश्चय प्रथम, पलवल के देव चौहान द्वितीय और चरखी दादरी के धीरज साहू तृतीय रहे। लड़कियों की इसी स्पर्धा में हिसार की ओशिन प्रथम, जींद की नैन्सी द्वितीय और गुरुग्राम की प्रियांशी तृतीय रहीं। अंडर-20 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में महेंद्रगढ़ के दीपेंद्र प्रथम, हिसार के हितेश द्वितीय और भिवानी के मोहित तृतीय रहे। एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed