फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State government started Matri Shakti Entrepreneurship Scheme

Jind News: प्रदेश सरकार ने शुरू की मातृ शक्ति उद्यमिता योजना

Tue, 19 Nov 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 19 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
State government started Matri Shakti Entrepreneurship Scheme
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मातृ शक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को तीन लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इससे वे अपने व्यवसाय शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का संचालन हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है और जो हरियाणा की स्थाई निवासी हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे किसी भी पूर्व ऋण की डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। ऋण लेने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से तीन वर्षों तक समय पर किस्त चुकाने पर सात प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत महिलाएं विभिन्न व्यवसायों के लिए ऋण प्राप्त कर सकती हैं। जिनमें ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, फूड स्टॉल, पापड़-अचार बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, हलवाई की दुकान, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन बनाने और फोटोस्टेट की दुकान जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और ट्रेनिंग प्रमाण पत्र जमा करना होगा। सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed