{"_id":"69a3432b4f04f8fa74007dc9","slug":"staff-nurses-refused-to-do-duty-at-the-blood-donation-camp-jind-news-c-199-1-sroh1006-149214-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रक्तदान शिविर में ड्यूटी करने से स्टाफ नर्सों ने इनकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रक्तदान शिविर में ड्यूटी करने से स्टाफ नर्सों ने इनकार किया
Sun, 01 Mar 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी05-डयूटी करने से मना करने पर स्टाफ नर्साें को समझाते हुए डिप्टी एमएस डॉ. भोला। संवाद
जींद। जिले के नागरिक अस्पताल में विवाद की स्थिति बनी हुई है। कुछ स्टाफ नर्सों ने रक्तदान शिविर में ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के पीएमओ ने सीएमओ को पत्र लिखकर संबंधित स्टाफ नर्सों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की अनुशंसा की है।
रविवार को हेल्प ए मिशन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ शहर के रेक्शन होटल में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसको लेकर संस्था ने नागरिक अस्पताल से रक्त एकत्रित करने और स्टाफ भेजने के लिए पत्र लिखा था। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने शिविर में छह स्टाफ नर्साें की डयूटी लगा दी लेकिन नर्साें का कहना था कि शिविर में एलटी की ही डयूटी लगाई जाए।
स्टाफ नर्साें ने डयूटी करने से मना करते हुए लिखित में पीएमओ कार्यालय में भी दे दिया। पीएमओ ने इस पूरे घटनाक्रम को अनुशासनहीनता मानते हुए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। पीएमओ ने लिखे पत्र में कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग करना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
इस प्रकार का रवैया विभागीय कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। उन्होंने सीएमओ को पत्र के माध्यम से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले भी स्टाफ नर्साें ने शिविर में जाने से मना कर दिया था।