Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sports talent to be on display at the Panchgama Athletics Meet

Jind News: पंचगामा एथलेटिक्स मीट में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दम

Thu, 19 Nov 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sports talent to be on display at the Panchgama Athletics Meet
उचाना। जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 29 नवंबर को पंचगामा एथलेटिक्स मीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। पंचगामा विकास मॉडल के तहत होने वाली यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे गांव पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 22 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पंचगामा-17 के लीड ऑफिसर एवं हांसी के एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि पंचगामा स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे, जबकि 19 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं ओपन कैटेगरी में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस और शॉट पुट सहित विभिन्न मुकाबले होंगे। इसके अलावा बिना आयु सीमा के रस्साकशी और मटका रेस भी करवाई जाएगी। 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए विशेष दौड़ रखी गई है। डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी का जींद जिले का निवासी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed