{"_id":"58a5f7024f1c1bd357d84d40","slug":"sports-gurmail-kaur-s-daughter-dnauri-bhim-award-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरी की बेटी गुरमेल कौर को मिलेगा भीम अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरी की बेटी गुरमेल कौर को मिलेगा भीम अवार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गुरमेल कौर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धनौरी की अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी गुरमेल कौर भीम अवार्ड से सम्मानित होंगी। खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा 19 फरवरी को हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में आयोजित भीम पुरस्कार वितरण समारोह का निमंत्रण पत्र मिला है। वर्ष 2008 से अपने खेल कॅरिअर की थाईलैंड से ऐतिहासिक शुरुआत करने वाली गुरमेल कौर को यह सम्मान मिलने से इलाके में खुशी का माहौल है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा अपर मुख्य सचिव डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल और अतिरिक्त निदेशक ओपी शर्मा के दिशा-निर्देश पर संबंधित विभाग ने खिलाड़ियों को निमंत्रण पत्र जारी किए हैं। गुरमेल कौर ने बताया कि भीम पुरस्कार के लिए जारी निमंत्रण पत्र में 2013-14, 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के भीम पुरस्कार दिए जाएंगे। भीम अवार्डियों को पांच लाख रुपये नकद के साथ-साथ राज्य में निशुल्क बस यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
प्रतिवर्ष 11 खिलाड़ियों को मिलता है भीम अवार्ड
गुरमेल कौर ने बताया कि 19 फरवरी को हरियाणा राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी उत्कृष्ट चयनित खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल मंत्री अनिल विज मौजूद रहेंगे।
गुरमेल की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
16वीं एशियन गेम्स 2010 में प्रतिभागी
थर्ड एशियन बीच गेम्स 2012 चाइना में प्रतिभागी
14वीं एशियन महिला चैंपियनशिप 2012 इंडोनेशिया प्रतिभागी
फोर्थ साउथ एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप 2013 लखनऊ गोल्ड मेडल
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2013 प्रतिभागी
17वीं एशियन गेम साउथ कोरिया 2014 प्रतिभागी
15वीं एशियन वुमन चैंपियनशीप जाकार्ता 2015 प्रतिभागी
12वीं साउथ एशियन गोवाहटी 2016 गोल्ड मेडल
23वीं विश्व-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप 2016 प्रतिभागी
राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 11 गोल्ड मैडल
दूसरी राष्ट्रीय स्तरीय ग्रामीण टूर्नामेंट कर्नाटक 2010 में गोल्ड मेडल
14वीं इंटरजोनल हैंडबाल चैंपियनशिप 2010 में गोल्ड मेडल
38वीं राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता गुरुग्राम 2012 में गोल्ड मेडल
आंध्रप्रदेश में 2012 में आयोजित इंटरजोनल हैंडबाल प्रतियोगिता में गोल्ड
राष्ट्रीय बीच हैंडबाल प्रतियोगिता 2012 केरल में गोल्ड
उत्तरप्रदेश 2012 में आयोजित इंटरजोनल हैंडबाल प्रतियोगिता में गोल्ड
26वीं फेडरेशन कप हैंडबाल चैंपियनशीप छत्तीसगढ़ 2012 में गोल्ड
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल सेलम 2013 मेेें गोल्ड
35वीं नेशनल गेम्स केरला 2014 में गोल्ड मेडल
42वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप नरवाना में गोल्ड
44वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप 2015 में गोल्ड