{"_id":"689b91a70cb7163d7d02ddcc","slug":"sports-department-asked-for-unique-id-of-players-to-give-diet-money-jind-news-c-199-1-jnd1002-139226-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डाइट राशि देने के लिए खेल विभाग ने मांगी खिलाड़ियों की यूनिक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डाइट राशि देने के लिए खेल विभाग ने मांगी खिलाड़ियों की यूनिक आईडी
Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी13-एक खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत : कोच
जींद। जिले की खेल नर्सरियों में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही डाइट राशि मिलेगी। इसके लिए खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की यूनिक आईडी की जानकारी ली जा रही है।
यूनिक आईडी के आधार पर खिलाड़ियों के खातों में डाइट राशि भेजी जाएगी। यह डाइट राशि जुलाई 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक की है। पिछले साल जिले में कुल 110 खेल नर्सरियां थी जिसमें 82 निजी और 28 सरकारी खेल नर्सरियां अलॉट थी जबकि इस सत्र में 60 ग्राम पंचायतों और सरकारी स्कूलों को खेल नर्सरियां अलॉट हो चुकी हैं। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
खेल विभाग की तरफ से आठ से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार की राशि दी जाती है। पिछले दिनों खेल विभाग की ओर से कोच को बकाया मानदेय दिया जा चुका है और अब खिलाड़ियों को बकाया डाइट राशि देने की तैयारी है।
विज्ञापन
माह-खिलाड़ियों की संख्या-राशि
जुलाई 2024-2473-4235000
अगस्त 2024-2440-4172500
सितंबर 2024-2404-4122000
अक्तूबर 2024-2379-4074000
नवंबर 2024-2393-4096500
दिसंबर 2024-2429-4162000
जनवरी 2025-2369-4053500
कुल-16893-28915500
बॉक्स
जल्द ही मिलेगी राशि
खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट राशि को लेकर यूनिक आईडी की जानकारी ली जा रही है। जैसे ही सभी खिलाड़ियों की यूनिक आईडी की जानकारी हासिल हो जाएगी खिलाड़ियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी। यूनिक आईडी का काम तेजी से चल रहा है।
-- रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी जींद।