फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special fair train will run from today to go to Khatu Shyam

Jind News: खाटू श्याम जाने के लिए आज से चलेगी स्पेशल मेला ट्रेन

Sat, 25 Feb 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Feb 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Special fair train will run from today to go to Khatu Shyam

विज्ञापन
जींद। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए 25 फरवरी एक स्पेशल मेला ट्रेन शुरू की जाएगी जो पांच मार्च तक चलेगी। इससे दर्शन करने के लिए खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
जींद जोधपुर स्पेशल ट्रेन नंबर 09737 जींद से दोपहर पौने 12 बजे चलकर जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, खोरी, कुंडू, अटेली, नारनौल, मिजामपुर, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रिंगस, रेनवाल, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, रेन, मेडता रोड, गोटन, पीपाड़ रोड, राई का बाग होते हुए रात्रि 12: 45 पर जोधपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09738 जोधपुर से सुबह 4:15 पर चलेगी जो रींगस से सुबह दस बजे चलकर जींद शाम को चार बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। खाटू श्याम जाने के लिए यात्रियों को रींगस जंक्शन पर उतरना पड़ेगा। रींगस से खाटू श्याम की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। ऐसे में यह ट्रेन चलने पर यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

खाटू श्याम का भव्य मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। लोगों का विश्वास है कि बाबा श्याम सभी की मन्नत पूरी करते हैं। बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। वे पांडू पुत्र भीम के पौत्र थे। ऐसी कथा है कि खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। प्रत्येक वर्ष होली के दौरान खाटू श्यामजी का मेला लगता है। इस मेले में देश-विदेश से भक्तजन बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने भी की थी ट्रेन चलाने की मांग
दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन और रोहतक लोकसभा से सांसद अरविंद शर्मा के प्रयास से जींद से खाटू श्याम जाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलेगी। एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए कई महीने से प्रयास हो रहे थे। पिछले दिनों प्रधान सुरेश पांचाल और सचिव सुरेंद्र कुमार उत्तर रेलवे के कार्यालय भी गए थे। खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने में सांसद अरविंद शर्मा का विशेष योगदान है।


वर्जन
जींद से खाटू श्याम जाने के लिए स्पेशल मेला ट्रेन 25 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन जींद से दोपहर पौने 12 बजे ट्रेन खाटू श्याम के लिए ट्रेन रवाना होगी।-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed