{"_id":"664e7d7376b09e89a206b2a4","slug":"sp-sent-the-list-of-350-arms-license-holders-to-dc-for-not-depositing-their-arms-jind-news-c-199-1-sroh1007-117467-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसपी ने 350 शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची शस्त्र जमा नहीं करवाने पर डीसी को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसपी ने 350 शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची शस्त्र जमा नहीं करवाने पर डीसी को भेजी
Thu, 23 May 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
जींद। एसपी ने 350 शस्त्र धारकों की सूची डीसी को भेजी है। यह वह शस्त्र धारक हैं जिन्होंने अपने हथियार संबंधित थाने में जमा नहीं करवाए। इसके लिए एसपी ने डीसी को 23 मई तक जमा नहीं होने पर इनके लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मध्यनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बिना किसी डर भय और निष्पक्षता से मतदान करने के लिए फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस का यही उद्देश्य है कि स्वतंत्र एंव निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। हमने ऐसे 350 शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची तैयार करके डीसी को लाइसेंस रद्द करने के लिए भेजी हैं, जिन्होंने प्रशासन के निर्देशों की पालना न करके अपने शस्त्र जमा नहीं करवाए हैं। जल्द ही उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद यदि किसी भी व्यक्ति के पास शस्त्र मिलता है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि सबसे ज्यादा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हैं। इसके बाद उचाना थाना क्षेत्र के हैं।