{"_id":"677ac39e35d3236834093648","slug":"sp-heard-complaints-of-common-people-in-village-baroda-and-dhakal-jind-news-c-199-1-sroh1009-128022-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसपी ने गांव बड़ौदा व ढाकल में सुनीं आमजन की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसपी ने गांव बड़ौदा व ढाकल में सुनीं आमजन की शिकायतें
विज्ञापन
05जेएनडी44: ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए एसपी राजेश कुमार। पुलिस प्रवक्ता
जींद। एसपी राजेश कुमार ने रविवार को उचाना खंड के गांव बड़ौदा व नरवाना के गांव ढाकल में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों द्वारा गोशाला में खोली गई लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा गांव के सज्जन सिंह शास्त्री गोशाला संचालक, मास्टर रघुवीर सिंह भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने गांव में सभी व्यक्तियों को ग्राम प्रहरी के बारे में बताया और कहा कि गांव की कोई भी समस्या हो चाहे वृद्ध, महिला, बच्चे, लड़कियों को तो तुरंत बताए। पुलिस उनकी सहायता के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को थाना व चौकी में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निर्धारित समय सीमा में निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक भी लिया।
उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसे मिटाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, मोहल्ले तथा वार्ड की जिम्मेदारी लेगा और न स्वयं नशा करेगा और न ही अपने क्षेत्र में बिकने देगा। उस समय यह अभियान कामयाब होगा। पुलिस विभाग पूरे जिले को नशा मुक्त करना चाहता है। नशे का कारोबार करने वाले की सूचना तुरंत पुलिस को दें अपना नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है। इसलिए मां आप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक हित की गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।