फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonia lather received arjun award, happiness in family

पूजा ढांडा और सोनिया लाठर को मिला अर्जुन अवॉर्ड, हर मां-बाप को पढ़नी चाहिए ये प्रेरक कहानी

Fri, 30 Aug 2019 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
sonia lather received arjun award, happiness in family
- फोटो : अमर उजाला

बॉक्सर सोनिया लाठर ने कहा कि सरकार ने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड देकर जो सम्मान दिया है, उसे वह कभी भी नहीं भूला पाएगी। उनका दावा कि है वह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इस सम्मान का कर्ज चुकता करेंगी। इसके लिए वह दिल्ली में अपने कोच अनूप की देखरेख में मुक्केबाजी के पंचों को धार देने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


जुलाना राजकीय स्कूल में 12वीं तक पढ़ी-लिखी सोनिया ने 18 वर्ष की उम्र में मुक्केबाजी के रिंग में खेलना शुरू किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल भी जीता। फिलहाल 58 किलोग्राम भार वर्ग में उनका लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन


अब डाबला गांव के युवा पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे मनोज
डाबला गांव के पहलवान मनोज धनखड़ जिले में मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड प्राप्त करने वाले पहलवान हैं। मनोज ने बताया कि 10 साल की उम्र में ही पहलवानी के दांव-पेच गांव में ही सीखने शुरू कर दिए थे। 12 साल की उम्र में उसका चयन साई में हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर अंतरराष्ट्रीय पटल चमके थे। अवॉर्ड पाने के बाद इनकम टैक्स विभाग में बतौर ऑफिसर कार्यरत मनोज ने बताया कि गांव के युवाओं को कुश्ती के लिए तैयार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम चमकाना ही उनका ध्येय है।

कोच पूजा ढांडा बोलीं- माता-पिता बेटियों पर विश्वास करें और आगे बढ़ने का अवसर दें
 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों वीरवार को अर्जुन अवार्ड पाने वाली पूजा ढांडा ने कहा कि आज उसकी बरसों की मेहनत सफल हुई है। आज यह पुरस्कार मिला तो पता चला कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

आज मैं देश के हर माता-पिता से से यही कहना चाहती हूं कि वह भी अपनी बेटियों पर विश्वास करें और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दें। फिर देखना उनकी बेटियां भी यह मुकाम हासिल करेंगी। जीएलएफ कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाली पूजा ढांडा खेल विभाग में कोच के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed