फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Son dies due to electric shock in body maker garage, father unconscious

Jind News: बॉडी मेकर गैराज में करंट लगने से बेटे की मौत, बाप बेहोश

Tue, 14 Nov 2023 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Son dies due to electric shock in body maker garage, father unconscious
जींद। गांव अमरहेड़ी के निकट मंगलवार को बॉडी मेकर के यहां ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का करंट लगने से बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता बेसुध हो गया। बेसुध पिता को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव नगूरां निवासी सत्ता ने गांव अमरहेड़ी के निकट कैंटर बॉडी मेकर की गैराज बनाई हुई। मंगलवार सुबह गैराज में कैंटर बॉडी को हाइड्रा मशीन से ऊपर उठा रहे थे। सत्ता अपने बेटे अनवर (36) के साथ बॉडी को हाथ लगाए हुआ था। उसी दौरान ऊपर उठी बॉडी का सिरा ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन को छू गया, जिससे करंट की चपेट में आने से सत्ता तथा उसका बेटा अनवर बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों का नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनवर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बताया जाता है कि बिजली के तार वहां पर काफी नीचे लटके हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed