{"_id":"69e521ca39e483871f078d04","slug":"so-far-48-lakh-quintals-of-wheat-have-been-procured-in-the-grain-markets-jind-news-c-199-1-sroh1009-151955-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अनाज मंडियों में अब तक 48 लाख क्विंटल गेहूं खरीद गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अनाज मंडियों में अब तक 48 लाख क्विंटल गेहूं खरीद गया
विज्ञापन
19जेएनडी32: नरवाना की अनाजमंडी में उठान कम होने के कारण लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद
जींद। जिले की सभी 39 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान का कार्य जारी है। सभी एजेंसियों ने अभी तक जिलेभर की मंडियों से 48 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसके अलावा रविवार को मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं हुई।
रविवार को जिलेभर की मंडियों में गेहूं की आवक नाममात्र हुई जबकि खरीद का काम भी कम हुआ। इसके अलावा मंडियों में लगी गेहूं के ऊंचे-ऊंचे लगे ढेर को कम करने के लिए दिनभर सभी मंडियों से एजेसिंयों ने उठान करवाया।
डीसी ने भी मंडियों में सभी फसल खरीद एजेंसियों को खरीद, उठान, गेट पास और बारदाना से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा, मंडियों में गेहूं का समय पर उठान निर्धारित समय में करें। मंडियों में अनाज का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं ताकि खरीद प्रक्रिया में तेजी बनी रहे और गुणवत्ता संबंधी कोई समस्या न हो।
किस मंडी में कितनी गेहूं की खरीद हुई
अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 13 हजार 782 मीट्रिक टन, हेफेड ने दो लाख 14 हजार 956 मीट्रिक टन, एफसीआई ने दो हजार 032 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने एक लाख 26 हजार 048 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। मंडीवार आंकड़ों के अनुसार उचाना में 64,696 मीट्रिक टन, पिल्लुखेड़ा में 35,548 मीट्रिक टन, जींद में 70,359 मीट्रिक टन, अलेवा में 22,928 मीट्रिक टन, सफीदों में 35,041 मीट्रिक टन, जुलाना में 46,384 मीट्रिक टन और नरवाना में 53,071 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।
वर्जन
मंडियों में गेहूं की आवक अब पहले की अपेक्षा कम हो चुकी है। सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उठान की गति बढ़ाई जाए ताकि किसानों व आढ़तियों को कोई परेशानी नहीं रहे और समय से किसानों का भुगतान करवाया जाए।-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद