{"_id":"6ae4ef139fde726dfb0f79d1","slug":"so-far-175-lakh-metric-tonnes-of-paddy-has-been-procured-in-the-mandis-of-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1006-162977-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले की मंडियों में अब तक 1.75 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले की मंडियों में अब तक 1.75 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
विज्ञापन
जींद। जिले की विभिन्न मंडियों में 1,75,827 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक खरीद नरवाना मंडी में 72,400 मीट्रिक टन और उचाना की पुरानी अनाज मंडी में 28,200 मीट्रिक टन दर्ज की गई है।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने खरीद एजेंसियों को खरीदे गए धान का उठान भी साथ-साथ करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मंडियों में खरीद प्रक्रिया, उठान और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। सभी खरीद एजेंसियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खरीद कार्य सुचारु रखने और किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,21,978 मीट्रिक टन, हैफेड ने 19,372 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 34,477 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन
धान को अच्छी तरह सुखाकर मंडियों में लेकर आएं
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को मंडियों का नियमित निरीक्षण करने और खरीद में अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर और निर्धारित नमी मानकों के अनुरूप ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि गुणवत्ता जांच और बिक्री की प्रक्रिया में देरी न हो।
मंडियों में खरीद का ब्योरा (मीट्रिक टन में)
मंडी-खरीद-अलेवा-9,713
धमतान-13,790
गढ़ी-8,015
जींद-4,482
खरल-4,110
काब्रछा-2,234
मंगलपुर-3,573
नगूरां-1,713
नरवाना-72,400
पिल्लूखेड़ा-11,458
सफीदों-15,235
उचाना-290
पुरानी अनाज मंडी उचाना-28,200
कुल-1,75,213