फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Smoking promotes health problems.

Jind News: स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा देता है धूम्रपान

Sun, 31 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Smoking promotes health problems.
31जेएनडी02-नई सोच नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य वक्ता नरे
जींद। नई सोच नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक एवं सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेश जागलान ने कहा कि तंबाकू सेवन आज विश्वभर में एक गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। प्रतिवर्ष लाखों लोग तंबाकू जनित बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन

धूम्रपान, गुटखा, खैनी, जर्दा तथा अन्य तंबाकू उत्पाद न केवल कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बनते हैं बल्कि हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां, उच्च रक्तचाप तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीटा धीमान व खुशबू ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा, मित्रों के दबाव, तनाव या गलत संगति के कारण होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति की आदत और फिर लत बन जाती है। अधिवक्ता देवराज मलिक ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed