फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SKM leaders convinced of Haryana's role in the farmers' movement

किसान आंदोलन में हरियाणा की भूमिका के कायल हुए एसकेएम के नेता

Tue, 14 Dec 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
SKM leaders convinced of Haryana's role in the farmers' movement
खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
जींद/उचाना/नरवाना। खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने मंगलवार को समाप्त हो गए। इस दौरान दोनों ही टोल प्लाजा पर समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें किसान नेता राकेश टिकैत, गुरमनाम सिंह चढूनी, जोगेंद्र उग्राह आदि ने शिरकत की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन में हरियाणा के किसानों की भागीदारी की खुले मन से तारीफ की।
विज्ञापन

जोगेंद्र उग्राह ने कहा कि जब दिल्ली जाते समय पंजाब के किसान हरियाणा में घुसे थे तो उन्हें भारी पत्थर व पानी की बौछार मिली। लेकिन आंदोलन जीत कर लौटते समय पूरे हरियाणा में फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया। वहीं जिले का बद्दोवाल टोल प्लाजा मंगलवार रात से काम करना शुरू कर देगा, जबकि खटकड़ टोल प्लाजा बुधवार रात से शुरू होगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आह्वान किया कि एक साल तक चले आंदोलन से मिली सफलता किसानों की जीत नहीं है। अभी एमएसपी, किसानों के मुकदमे, बिजली कानून सहित कई अन्य मांगें बाकी हैं। ऐसे में आंदोलन को अभी समाप्त नहीं किया गया है। इन लोगों ने आह्वान किया कि किसान अगली लड़ाई के लिए तैयार रहें। धरने के समापन पर आयोजित कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में युवा, महिलाएं और पुरुष पहुंचे। किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी, विकास सींसर, हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा, पूर्व छात्र नेता कृष्ण श्योकंद सहित किसान नेता पहुंचे। इस मौके पर जोगेंद्र उग्राह, रामफल कंडेला, युद्धबीर सहरावत, जगजीत डलेवाल, अभिमन्यु कोहाड़, रवि आजाद, सुदेश गोयत, सुशील नरवाल, जयप्रकाश, बलराम कटवाल, आजाद पालवां, सिक्किम सफा खेड़ी व पूनम कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की लड़ाई के लिए भी तैयार नजर आए जींद के किसान
वहीं आंदोलन जीत की खुशी के साथ-साथ जींद जिले के किसान आगे की लड़ाई के लिए भी तैयार नजर आए। किसान नेताओं ने कहा कि अभी एमएसपी व अन्य मांगों पर सरकार की तरफ से कार्रवाई होनी है। ऐसे में यदि सरकार इन मांगों को अनदेखा करती है तो आंदोलन करना पड़ेगा। इस पर किसानों ने आश्वासन दिया कि इस बार से भी अधिक मजबूती से वे आंदोलन करेंगे।
अजय हुड्डा के गानों पर झूमे लोग
मोदी जी थारी तोप कड़ै सैं हाम दिल्ली आगे गीत गाने वाले हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा को भी खटकड़ टोल प्लाजा पर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों की मांग पर हुड्डा ने गीत भी प्रस्तुत किए।
हरियाणा ने किसान आंदोलन को प्रभावी बनाया : चढूनी
बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हरियाणा ने किसान आंदोलन को प्रभावी बनाया है। जब तक एमएसपी पर किसानों को गारंटी कानून नहीं मिलता, लड़ाई समाप्त नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण भारत की एकता को जो बल मिला है। उसे और बढ़ाने के लिए अब सरकार की गलत नीतियों के साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। जिसमें नशा, कन्या भ्रुण हत्या, दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने का प्रयास किया जाएगा।
अब पांच से 15 रुपये अधिक लगेगा टोल
जिले में फिलहाल दो टोल प्लाजा हैं। इनमें बद्दोवाल टोल आज से शुरू हो रहा है, जबकि खटकड़ टोल प्लाजा बुधवार आधी रात से शुरू हो जाएगा। अब पहले के मुकाबले पांच रुपये लेकर 15 रुपये अधिक टोल टेक्स देना होगा। बद्दोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर रवि कुमार के अनुसार सरकार ने अप्रैल महीने में टोल की दर बढ़ाई थी। यह लागू हो गई है। इससे कार पर पांच रुपये, मध्यम भारी वाहनों पर दस रुपये व ट्रक-बस जैसे वाहनों पर 15 रुपये अधिक टोल टेक्स लगेगा। उन्होंने बताया कि फास्टैग नहीं होने पर टोल टेक्स दोगुना देना होगा। वहीं 20 किलोमीटर क्षेत्र के लोग अपना रियायती पास बनवा सकते हैं। दूसरी ओर खटकड़ टोल प्लाजा के प्रबंधक रोबिन सिंह के अनुसार टोल पूरी तरह से अभी तक तैयार नहीं हुआ है। इसकी तैयारी चल रही है। बुधवार से टोल शुरू होने की उम्मीद है। अभी पुराना टोल टैक्स ही वसूला जाएगा, लेकिन अगले एक-दो दिन में बढ़ी हुई कीमतें प्रभावी होंगी।
अलग-अलग पहुंचे टिकैत और चढूनी
जिले में आयोजित दोनों कार्यक्रमों में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व राकेश टिकैत अलग-अलग पहुंचे। गुरनाम सिंह चढूनी सुबह करीब 11 बजे नरवाना के बद्दोवाल टोल पहुंचे। इसके बाद वे खटकड़ के लिए निकल गए। उनके निकलने के बाद राकेश टिकैत भी बद्दोवाल पहुंचे और इसके बाद वे खटकड़ पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र दें इस्तीफा
खटकड़ टोल पर पहुंचे राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना पर एसआईटी ने माना है कि यह साजिश के तहत किया गया। किसान भी कह रहे थे कि किसानों की हत्या साजिश के तहत की गई। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed