फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six years ago a young man was murdered in a dispute over liquor vends

Jind News: छह साल पहले शराब ठेकों को लेकर हुए विवाद में की थी युवक की हत्या

Wed, 14 Aug 2024 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Six years ago a young man was murdered in a dispute over liquor vends
लजवाना कलां में नौ दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले को सुलझाते हुए जुलाना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव करसोला निवासी संदीप व गांव लजवाना खुर्द निवासी कुलदीप उर्फ कुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी रोहताश ढुल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पांच अगस्त को जुलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदर ब्रांच नहर में खरैंटी पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान गांव लजवाना कलां निवासी विजय उर्फ जडेजा के रूप में हुई। मृतक विजय उर्फ जडेजा के रिश्तेदार गांव डावला झज्जर निवासी संजय ने हत्या की आशंका जताकर शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि विजय का किसी के साथ फोन पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से निकला और वापस घर नहीं आया। सुबह उसकी लाश खरैंटी पुल के पास मिली है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने जुलाना थाना व डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम बना कर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के आदेश जारी किए थे। पुलिस की टीमों ने जांच में मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। मृतक शीशपाल पर गोली चलाने के मामले में वह जेल में था। वह फिलहाल जमानत पर आया हुआ था।
विज्ञापन




2018 में शराब के ठेकों को लेकर हुआ था झगड़ा
2018 में विजय उर्फ जडेजा व शीशपाल उर्फ पाली की फोन पर कहासुनी हो गई थी। विजय ने कुलदीप वासी फतेहगढ़ को लिजवाना खुर्द के ठेके पर पिस्तौल लेकर बुला लिया। जब वहां से कुलदीप व शीशपाल जाने लगे तो कुलदीप ने शीशपाल उर्फ पाली को गोली मार दी थी। जहां से उनकी दुश्मनी शुरू हुई थी। पूछताछ पर आरोपी संदीप ने बताया कि 2023 में उसकी शीशपाल उर्फ पाली के साथ जान पहचान हुई थी। जून में शीशपाल उर्फ पाली ने कहा कि विजय उर्फ जडेजा से अपनी दुश्मनी का बदला लेना है। इस पर वह विजय उर्फ जडेजा की तलाश करने लगे। 13 अगस्त को योजना अनुसार लिजवाना खुर्द व ढिगाणा के बीच गाड़ी में विजय व कुलदीप को बीयर पीते हुए पकड़ लिया। विजय को शीशपाल की गाड़ी में बैठा लिया और गढवाली खेड़ा नहर पुल के पास पहुंच गए। विजय के दोनों हाथों को अंगोछा से बांध दिया और पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed