{"_id":"6a3acd15a0ca83dc830a0ada","slug":"six-domestic-gas-cylinders-were-recovered-from-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1009-155610-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से छह घरेलू गैस सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से छह घरेलू गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव गांगोली में निवासी कर्ण सिंह के घर छापेमारी कर छह घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। टीम को आशंका थी कि घर में रखे गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है और उन्हें तय रेट से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग और हरियाणा सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि कर्ण सिंह ने घर में घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडारण कर रखा है। सूचना पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक रोहतास सिंह, उपनिरीक्षक सतपाल सिंह और उपनिरीक्षक पवन सिंह के साथ संयुक्त टीम गांव गांगोली पहुंची।
कर्ण सिंह के घर के बरामदे में छह घरेलू गैस सिलिंडर रखे हुए थे। जब टीम ने सिलिंडरों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया। संवाद