{"_id":"628c54854f5b4f084055469f","slug":"six-died-in-accident-at-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Jind: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई टाटा एस गाड़ी, छह की मौत, अस्थियां प्रवाहित कर हरिद्वार से लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Jind: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई टाटा एस गाड़ी, छह की मौत, अस्थियां प्रवाहित कर हरिद्वार से लौट रहा था परिवार
Tue, 24 May 2022 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 May 2022 09:14 AM IST
सार
गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत के बाद उनके परिवार के 23 लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने गए थे। सभी लोग मंगलवार सुबह हरिद्वार से वापस नारनौंद लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जींद में हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव कंडेला के निकट जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर टाटा एस गाड़ी तथा ट्रक के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक और घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रहे थे। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत हो गई थी। उसके परिवार के 23 लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने के लिए टाटा एस गाड़ी में सवार होकर गए थे। मंगलवार सुबह सभी लोग घर लौट रहे थे। गांव कंडेला के लक्ष्य प्लांट के निकट जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जींद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा एस गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में नारनौंद निवासी चन्नो (45), शीशपाल (39), अंकुश (15), धन्नों (70), सूरजी (65) और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जो पंजाब का रहने वाला है। इसके अलावा टाटा एस में सवार 17 लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टाटा एस गाड़ी और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक तथा घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन