फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six corona-infected deaths including four women, 232 new positives found

चार महिलाओं समेत छह कोरोना संक्रमितों की मौत, 232 नए पॉजिटिव मिले

Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six corona-infected deaths including four women, 232 new positives found
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते एसडीएम राजेश कुमार। संवाद - फोटो : Jind
कोरोना संक्रमितों के मिलने और मौत के मामले अप्रैल में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले के अस्पताल संक्रमितों से भरे पड़े हैं। इन लोगों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाने में जिला स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। शुक्रवार को फिर कोरोना से छह लोगोें की जहां मौत हो गई, वहीं 232 नए संक्रमित पाए गए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण अब जिला प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। नरवाना में पीएनबी की शाखा में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। वहीं विजय नगर में एक परिवार के तीन लोग, हकीकत नगर में एक ही परिवार के चार लोग, नरवाना की एक कॉलोनी के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जींद के सुभाष नगर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति की 20 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं हकीकत नगर निवासी 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की भी रिपोर्ट 20 अप्रैल को ही आई थी। रामराय गांव निवासी 65 वर्षीय एक महिला की मौत नरवाना के अस्पताल में हुई है। महिला चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी। वहीं आर्य उपनगर नरवाना निवासी 71 वर्षीय महिला की मौत कैथल के एक अस्पताल में हुई है। जींद के आत्मा नगर निवासी 60 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। वहीं जुलाना के वार्ड नंबर दस निवासी एक 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को 793 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 232 संक्रमित मिले हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 102 संक्रमित दाखिल हैं। जिले में अब तक 9550 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 7437 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक जिले में 142 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 1971 लोग संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 674 लोगों के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में गई 36 लोगों की जान
पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण 36 लोगों की जान ले चुका है। यह प्रतिदिन 5 से अधिक की औसत है, जोकि बहुत ज्यादा है। इसी सप्ताह 1693 संक्रमण के मामले भी सामने आए हैं। यह 242 की औसत है। औसतन इतने अधिक लोगों के संक्रमित होने का अब तक का यह सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है।

स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से सभी इंतजाम कर रहा है। विभाग के सभी चिकित्सक व कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। लोगों भी विभाग का सहयोग करना चाहिए। सभी मिलकर लड़ेंगे, तभी कोरोना को हरा पाएंगे। हर प्रकार की सावधानी लोगों को रखनी जरूरी हैं।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed