{"_id":"672a709ccd9bf336ea065964","slug":"six-bikes-driven-for-breaking-rules-4-seized-jind-news-c-199-1-sroh1009-125288-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नियम तोड़ने पर छह बाइक का चालन, 4 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नियम तोड़ने पर छह बाइक का चालन, 4 जब्त
Wed, 06 Nov 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
०५जेएनडी़15: नियमों की अवहेलना करने वाले बाइक चालकों के गोहाना रोड पर कॉलेज के सामने चालान करते
जींद। गोहाना रोड पर कॉलेज के सामने और डीआरडीए मार्केट में नियमों की अवहेलना कर बाइक चलाने वालों पर मंगलवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी ने शिकंजा कसा। थाना प्रभारी मनोज ने सुबह लगभग दस बजे राजकीय कॉलेज के सामने वाहनों की जांच की।
इस दौरान एक बाइक पर दो से ज्यादा सवारी, बिना हेल्मेट लगाए व बिना नंबर प्लेट के वाहनों की जांच की। जांच के दौरान चार बाइकों को जब्त किया, जबकि छह के चालान किए। इसके अलावा 12 से अधिक लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक कर नसीहत देकर छोड़ा। कॉलेज के बाहर व डीआरडीए मार्केट में बाइकों पर हुड़दंग मचाने वालों को पकड़ा और इनके दस्तावेजों की जांच की। जिन वाहन चालकों के पास दस्तावेज पूरे नहीं थे। उनके चालान किए। बिना नंबर प्लेट व बिना किसी दस्तावेज के मिली बाइकों को जब्त किया। इसके अलावा हेलमेट नहीं लगाने वाले और दो से ज्यादा बाइक पर सवार मिलने वालों के चालान काटे। थाना प्रभारी ने लगभग दो घंटे तक सड़कों पर रहकर नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों, महिलाओं व बुजुर्गों को भविष्य के लिए नसीहत देकर छोड़ा।