फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shubham of Bighana won bronze medal in badminton

Jind News: बिघाना के शुभम ने बैडमिंटन में जीता ब्रांज मेडल

Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shubham of Bighana won bronze medal in badminton
27जेएनडी20: बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल विजेता शुभम अन्य ​खिलाड़ियों के स
अलेवा। बिघाना गांव के 16 वर्षीय शुभम ने गुजरात के अहमदाबाद में बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीता है। शुभम की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। किशोर के पिता विनोद कुमार ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि का श्रेय कोच हरदीप सिंह सरोहा व स्कूल स्टाफ को जाता है। जिन्होंने बेटे को ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया है। उन्होंने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में 20 से 25 मार्च तक आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेटे ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल जीतकर माता, पिता, गांंव व जिले का नाम रोशन किया है। शुभम आठवीं कक्षा का छात्र होने के साथ ही सोनीपत अकादमी में कोचिंग ले रहा है। शुभम का शनिवार को घर पहुंचने पर गांव में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed