Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shri Shyam Arji Nishan Padyatra organized on 8th April

Jind News: श्री श्याम अर्जी निशान पैदल यात्रा का आयोजन आठ अप्रैल को

Fri, 04 Apr 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Arji Nishan Padyatra organized on 8th April
जींद। श्री श्याम प्रचार महिला समिति की ओर से आठ अप्रैल को श्री श्याम अर्जी निशान पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। यह पैदल यात्रा जींद के रानी तालाब स्थित श्री राम मंदिर से आरंभ होकर बनखंड महादेव श्री श्याम मंदिर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ प्रभु श्री श्याम के जयकारों के साथ समर्पित होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और श्रद्धालुओं को प्रभु श्री श्याम की भक्ति की ओर प्रेरित करना है। यह निशान यात्रा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निकाली जाती है। यात्रा की तैयारियों को लेकर समिति की महिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और इसे सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में ममता बंसल, सुमन मित्तल, सरिता सिंगला, सोनिया बंसल, साधना गुप्ता, सविता अत्री, लक्ष्मी गर्ग, मोनिका गर्ग ने कहा कि आठ अप्रैल की इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि यह निशान यात्रा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निकाली जाती है, जिसमें श्रद्धालु प्रभु श्री श्याम के भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed