{"_id":"6679a00377e60450770c4b26","slug":"shot-fired-at-woman-if-it-did-not-hit-then-tried-to-burn-her-by-sprinkling-oil-on-her-jind-news-c-199-1-sroh1009-118952-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला पर चलाई गोली, नहीं लगी तो तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला पर चलाई गोली, नहीं लगी तो तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास
Mon, 24 Jun 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
तेल छिड़कर आग लगाने से घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन। स्रोत: परिजन
जींद। जमीन के विवाद में गांगोली गांव में महिला पर गोली चलाने के बाद तेल छिड़क कर आग लगा दी। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में गांव के ही दंपती को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांगोली गांव की रहने वाली संतरो ने बताया कि उनकी ननद कविता ने अपनी हिस्से की तीन एकड़ जमीन को गांव की रहने वाली मीना पत्नी कृष्ण फौजी को बेच दी है। इस जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल मीना के नाम पर है। उनके जेठ कृष्ण व जेठानी सरोज ने इस जमीन का अदालत से स्टे ले रखा है। 21 जून की शाम को वह खेत पर गई हुई थी। इस दौरान कृष्ण फौजी और उसकी पत्नी मीना के अलावा चार व्यक्ति वहां पर आए और उस पर बंदूक तान कर खेत से जाने के लिए कहा। जब उसने वहां से जाने से मना किया तो कृष्ण फौजी ने उस पर गोली चला दी, मगर वह बच गई। इसके बाद कृष्ण फौजी और मीना ने उस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। उनके साथ आए चारों व्यक्ति वहां से फरार हो गए। आग लगी देखकर आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने आकर बुझाया और शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना के एएसआई विनोद ने बताया कि दंपती और चार अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर करने के बाद जांच शुरू कर दी है।