{"_id":"5866a8034f1c1b7b25eeae76","slug":"shot-dead-man-pilice-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"shot, dead,man, pilice, jind ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shot, dead,man, pilice, jind
jind
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मकान के दरवाजे से निकली गोली का निशान देखाते युवक।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भारत सिनेमा रोड पर बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों द्वारा गोली मारने से घायल हुए युवक रजत की मौत हो गई, जबकि फिरोज खान उर्फ फौजी का रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले शराब के नशे के दौरान बदमाशों से हुई मामूली कहासुनी हुई थी। इसी के चलते दोनों युवकों का पीछा किया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए फिरोज खान के बयान के आधार पर पांच युवकों को नामजद करके दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी फिरोजखान व उसका दोस्त रजत बृहस्पतिवार शाम को बाइक पर सवार होकर झांझ गेट पर गए थे। दोनों बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे, जब वह भारत सिनेमा से कुछ ही दूरी पर चलने के दौरान कार व बाइक में सवार युवक आए और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही कार सवार बदमाशों ने अपने पास मौजूद असलाह को निकाल लिया और उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली मारते देखकर फिरोजखान और रजत भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस दौरान बदमाश फायरिंग करते हुए उनके पीछे लग गए। इस दौरान भाग रहे रजत को गोली लग गई और वह वहीं पर गिर गया। जबकि फिरोजखान भागता हुआ एक गली में घुस गया और मकान में घुसने का प्रयास करने लगा, लेकिन इस दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग जारी रखी। तीन गोली लगने से फिरोज खान घर के बाहर गिर गया। बाद में आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोली लगने से घायल हुए फिरोजखान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने फिरोजखान की शिकायत पर रामराये गेट निवासी विकास उर्फ आशु, गांव खोखरी निवासी अनिल उर्फ काला, चौड़ी गली रोहतक रोड निवासी आशीष खोखर, गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, गांव अमरहेड़ी निवासी बिजेंद्र व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छह माह पहले हुई थी विकास के साथ कहासुनी
फिरोज खान ने बताया कि लगभग छह माह पहले रामराये गेट निवासी विकास उर्फ आशु शराब के नशे में था। इस दौरान उसकी विकास उर्फ आशु के साथ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से विकास उसके साथ रंजिश रखता था और फोन पर कई बार इसका अंजाम भुगतने की धमकी देता था। वीरवार को जब झांझ गेट से जा रहे थे तो विकास उर्फ आशु, अनिल उर्फ काला, आशीष खोखर तो कार में सवार होकर आए, जबकि सोमबीर और विजेंद्र बाइक पर सवार थे। उनका पीछा कर रहे सभी बदमाश हथियार लिए थे और सभी ने अपने पास मौजूद असलाह से कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
रोशनी ने एक कदम दूर से देखा मौत का मंजर
जब बदमाश युवकों का पीछा कर रहे थे, इसमें से फिरोज खान उर्फ फौजी ने जान बचाने के लिए एक मकान में पनाह लेनी चाही। जब वह रोशनी के मकान का दरवाजा खुलवा रहा था, इस दौरान बदमाशों ने फिरोज खान को गोली मारने के लिए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दरवाजे को चिरती हुई मकान के अंदर से दूसरे दरवाजे में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर रोशनी का परिवार घर के अंदर ही दुबक गया। गनीमत यह रही कि जिस समय दरवाजे को गोली चिरती हुई निकली उस समय दरवाजे के सामने कोई नहीं था। रोशन के अनुसार जब गोली दरवाजे से अंदर आई, तब वह दरवाजा खोल रही रही थी। शुक्र है कि उसे लगी नहीं।
शहर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि इस मामले में पांच युवकों को नामजद करके दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बदमाशों की फिरोज खान के साथ रंजिश थी और उसी के चलते दोनों को गोली मारी है। बदमाशों को पकड़े लिए पुलिस की स्पेशल टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।