{"_id":"5ec02adc8ebc3e90ac765c02","slug":"shortage-of-drinking-water-in-urban-posh-colony-urban-estate-and-defense-colony-jind-news-rtk555280834","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की पॉश कॉलोनी अर्बन एस्टेट और डिफेंस कॉलोनी में पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की पॉश कॉलोनी अर्बन एस्टेट और डिफेंस कॉलोनी में पेयजल की किल्लत
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट में टैंकर से पानी भरते बुजुर्ग।
- फोटो : Jind
गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल की परेशानी शुरू हो गई है। यह समस्या किसी गांव या दूरदराज के क्षेत्र में नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय के पॉश इलाके अर्बन इस्टेट में है। हालांकि प्रशासन ने शनिवार को टैंकर से पानी पहुंचाया, लेकिन इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गौरतलब है कि पिछले कई दिन से अर्बन इस्टेट के कुछ क्षेत्रों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। पानी में बदबू आने के साथ कीड़े आ रहे हैं। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शनिवार को इंडस स्कूल के पास स्थित बूस्टर के टैंक की सफाई की। इसके चलते करीब तीन हजार मकानों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
एक सप्ताह से परेशान हैं लोग
अर्बन इस्टेट के लोग पिछले एक सप्ताह से परेशान हैं। इसको लेकर डी ब्लॉक के लोग चार दिन पहले डीसी डॉ. आदित्य दहिया से भी मिले थे। इसके बाद उन्होंने पानी में आ रहे कीड़े और बदबू का समाधान करने के आदेश दिए। इस पर शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर-11 स्थित बूस्टर टैंक की सफाई शुरू की। इसके लिए पहले टैंक को खाली करना जरूरी था। ऐसे में शुक्रवार से ही कुछ क्षेत्र में सप्लाई नहीं पहुंच सकी। शनिवार सुबह से ही यहां काम शुरू किया और अब टैंक को पूरी तरह से साफ कर दोबारा पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि पानी में बदबू व कीड़े आ रहे हैं। इसके चलते फिल्टर साफ कर दिए गए। लाइन भी साफ की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही थी। ऐसे में सेक्टर-11 स्थित टैंक को साफ किया गया है। शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई दी गई थी, लेकिन शाम को पानी नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह सफाई करवा दी गई और अब टैंक में पानी भरा जा रहा है। शाम तक पानी सप्लाई कर दिया जाएगा।
अनुज, जेई, शहरी विकास प्राधिकरण।
कंटेनमेंट जोन में भी पानी की दिक्कत
डिफेंस कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बाहर से सामान आने पर रोक है और न ही लोग जा सकते। ऐसे में पानी की समस्या से लोग बेहाल हैं।
सुमन सिंगरोहा।
तीन दिन से नहीं आया पानी
पहले पानी बदबूदार आ रहा था, लेकिन तीन दिन पानी आ ही नहीं रहा है। इससे काफी परेशानी है। घर के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि इसकी जल्द से जल्द व्यवस्था की जाए।
नीलम।
गर्मी में पानी बिना जीना मुश्किल
गर्मी के चलते पानी की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पहले दूषित पानी आया और अब पानी पूरी तरह से बंद है। लोग परेशान हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। पानी के बिना सभी काम प्रभावित हो रहा है।
सरोज।
टैंकर से नहीं मिला पूरा पानी
अधिकारियों को टैंक की सफाई करने से पहले बताना चाहिए था, ताकि लोग पानी स्टोर रखते। अचानक से पानी बंद कर दिया गया। शुक्रवार सुबह पानी नहीं आया, न ही शाम को और शनिवार को सुबह भी पानी नहीं आया। इससे काफी परेशानी हो रही है।
प्रोमिला ढुल, अर्बन इस्टेट
सर्दियों में करनी चाहिए सफाई
टैंक की सफाई सर्दियों में की जानी चाहिए। गर्मी फिलहाल अपने चरम पर है और पानी की जरूरत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दो दिन से पानी नहीं मिल रहा। जन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। हालांकि टैंकर से पानी आया है, लेकिन एक टैंकर से लोगों को थोड़ा-थोड़ा पानी मिला है।
नरेश देवी, अर्बन इस्टेट।