फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shops closed in lockdown still sent bill of thousands of rupees

लॉकडाउन में बंद रहीं दुकानें फिर भी भेजा हजारों रुपये का बिल

Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shops closed in lockdown still sent bill of thousands of rupees
लॉकडाउन में दुकाने बंद होने के बाद भी भेजा गया हजारों रुपये का बिल दिखाते उचाना के दुकानदार। - फोटो : Jind
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बाद बाजार भी बंद रहे। अब जब बिजली के बिल दुकानदारों के पास पहुंचे तो उसे देखकर उनका दिमाग चकरा गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि लॉकडाउन में दुकानें बंद रहीं तो वो कैसे बिल भरेंगे। दुकान खुलने से कोई आमदनी नहीं हुई है। सभी के मीटर बाहर खंभों पर लगे हुए हैं। रीडिंग जीरो आने के बाद भी भारी भरकम बिल आया हुआ है। बिजली निगम को चाहिए कि 17 मई तक लॉकडाउन के चलते बिजली बिलों को पूरी तरह से माफ करे। अभी लॉकडाउन चल रहा है तो अब के बाद आने वाले बिजली बिलों में रियायत दे।
विज्ञापन

दुकानदार मदन लोधर ने कहा कि उसकी कपड़े की दुकान लॉकडाउन के चलते बंद थी। लॉकडाउन में दुकान नहीं खुली। मीटर भी बाहर लगे हुए हैं, लेकिन उसको जो बिल मिला है उसमें रीडिंग जीरो है, लेकिन बिल छह हजार का भेज दिया है। दुकान बंद होने से किसी तरह की आमदनी नहीं होने पर कैसे वह बिल भरेगा। दुकानदार सुशील खापड़, नरेश व अनिल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश सरकार को चाहिए कि बिजली बिलों पर रियायत दे। लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद रही, लेकिन बिजली के बिल अब जो भेजे गए हैं वे भारी भरकम हैं। 17 मई तक के बिजली बिलों को पूरी तरह से माफ करते हुए 17 मई के बाद रीडिंग के हिसाब से रियायत देते हुए बिल भेजे जाएं, ताकि दुकानदारों को कुछ राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीडिंग आई है तो भरना होगा बिल, एवरेज बेस को करेंगे ठीक
लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद थीं। जिन दुकानदारों के बिल एवरेज बेस के जीरो रीडिंग बिल आए हैं उनको ठीक किया जाएगा। जिन दुकानदारों की रीडिंग आई हैं उनको बिल भरने होंगे। नियमानुसार जो भी समाधान होगा वह किया जाएगा।
-भजन सिंह, एसडीओ, बिजली निगम उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed