फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeeper attacked, saved his life by running away

Jind News: दुकानदार पर किया हमला, भागकर बचाई जान

Sun, 18 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked, saved his life by running away
जींद। रोहतक रोड पर दुकान पर काम कर रहे युवक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड निवासी कृष्ण शर्मा ने कहा कि उसकी रोहतक रोड पर रामाकृष्णा सेल्ज के नाम से साइकिल की दुकान है। 17 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर जब उनका लड़का जतिन दुकान पर काम कर रहा था तो तीन मोटरसाइकिल पर आठ युवक आए और जतिन को जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने जतिन पर ईंट पत्थर व टूलकिट से हमला किया, जो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। उसके बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसके बेटे के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed