फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeeper arrested for aiding coach in raping minor player

Jind News: नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म में कोच का साथ देने का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested for aiding coach in raping minor player
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एकेडमी कोच और उसके दोस्त द्वारा 14 साल की खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म करने में साथ देने के आरोपी नरवाना के पतराम नगर निवासी रमेश को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी जुलानी में एक एकेडमी कोच कृष्ण के पास खेल की कोचिंग ले रही थी। कृष्ण कोच और उसका एक दोस्त जिसका वह नाम नहीं जानते, दोनों उसकी बेटी को गेम खिलाने के बहाने नरवाना में एक फर्नीचर की दुकान पर ले गए। यहां कृष्ण कोच और उसके दोस्त ने उनकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कोच कृष्ण को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक ने बाहर खड़ा होकर दिया था पहरा
फर्नीचर की दुकान के मालिक ने बाहर खड़ा होकर पहरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर उनकी बेटी ने कृष्ण कोच और उसके साथी द्वारा की गई घिनौनी करतूत के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर कृष्ण कोच को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस जांच में फर्नीचर की दुकान संचालक की पहचान नरवाना के पतराम नगर कॉलोनी निवासी रमेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed