फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shobha Yatra on Geeta Jayanti Festival, tableaux were the center of attraction

Jind News: गीता जयंती महोत्सव पर निकली शोभा यात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra on Geeta Jayanti Festival, tableaux were the center of attraction
शोभा यात्रा में मौजूद लोग। - फोटो : Jind
जींद। गीता जयंती महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रीकृष्ण की बाल रूपों की झांकियां भी शामिल थी जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। फूलों से सजी पालकी में पवित्र ग्रंथ गीता रखी गई थी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संदेश हमारे अज्ञान का अंधकार दूर करता है। भारतीय संस्कृति में गीता का एक उच्च स्थान है। गीता के संदेश को हम अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो समाज में फैली कुरीतियों का अपने आप अंत हो जाएगा। गीता के उपदेश को अपने जीवन में लाकर हमें मानवता की भलाई के लिए इसका उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर शोभा यात्रा में कई प्रतिष्ठित सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा में श्री लज्जा राम आश्रम तीर्थ पांडु पिंडारा की ओर से तैयार की गई गीता की पालकी में श्री गीता ग्रंथ को रखा गया था। इस ग्रंथ की पूजा और आरती की गई। शोभा यात्रा से पहले विधायक, नगराधीश अमित कुमार, श्री लज्जा राम गुरुकुल पांडु-पिंडारा के संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार एवं अन्य अधिकारियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालकी में ग्रंथ के साथ श्री राजेश स्वरूप शास्त्री पालकी में सवार रहे। पालकी को फूल मालाओं से सजाया गया। श्री लज्जा राम आश्रम के विद्यार्थी ने लगातार मंत्रोच्चारण किया। झांकियों में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके गीता के उपदेश को दर्शाया गया। लोगों ने यात्रा की प्रशंसा की और पुष्प वर्षा कर नगरशोभा यात्रा का स्वागत किया। अनेक लोगों ने घरों, दुकानों की छतों पर खड़ा होकर नगर शोभा यात्रा के दर्शन किए। नगराधीश ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता एक बहुत ही प्राचीन पवित्र ग्रंथ है। इस ग्रंथ में दुनिया को सद्मार्ग दिखाने की ताकत है। इसलिए हर व्यक्ति को न केवल गीता पढ़नी चाहिए, बल्कि इसके अंदर निहित ज्ञान को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए।

शोभा यात्रा जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी, शिव चौक, झांझ गेट, सिटी थाना, बैंक रोड, रानी तालाब, गोहाना रोड बस अड्डा सडक़ व शहर के अन्य मुख्य स्थलों से होती हुई डीसी कॉलोनी दिवान बाल कृष्ण रंगशाला में पहुंची। यहां पर शोभा यात्रा का रेडक्रास के सचिव रवि हुड्डा व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने नगरशोभा यात्रा का स्वागत किया और पवित्र श्रीमद्भागवत गीता को गीता मंडप में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed