{"_id":"67339ceea9888deb6e0bea3e","slug":"shehnai-rang-with-devuthani-ekadashi-jind-news-c-199-1-sroh1007-125641-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: देवउठनी एकादशी के साथ गूंजीं शहनाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: देवउठनी एकादशी के साथ गूंजीं शहनाइयां
Tue, 12 Nov 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी29 : शहर के बत्तख चौक पर सजने के लिए पहुंची गाड़ियां। संवाद
जींद। देवोत्थान एकादशी के साथ ही मंगलवार को शादियां शुरू हो गईं। नवंबर में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, और 29 हैं। दिसंबर में शादियों के लिए आठ शुभ मुहूर्त हैं। जिलेभर में देवोत्थान एकादशी पर लगभग 500 से अधिक जोड़े शादी के बंधन में बंधे।
शादी के लिए होटल, बैंक्वेट हॉल को खूबसूरती से सजाया गया । सभी की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। शुभ कार्य के अबूझ मुहूर्त के चलते टेंट हाउस, हलवाई, पंडितों, ब्यूटी पॉर्लर संचालकों, बैंडबाजे वालों, फोटोग्राफरों, वीडियो फिल्म मेकरों, गाड़ी चालकों को सांस लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही थी। वहीं विवाह समारोह के चलते बाजार में आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। बाजार में ज्वेलर्स, कपड़े, फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों पर आगामी विवाह मुहूर्त को देखते हुए सामान की खरीदारी करने पहुंचे थे। देवोत्थान एकादशी पर मंगलवार को सुबह ही शादी की गाड़ियों को डेकोरेट करने वाले दुकानदारों की दुकानों के आगे वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बत्तख चौक के निकट अधिकतर वाहन सजाने की दुकानें है। हर एक दुकान के आगे कारों की लंबी लाइनें लगी थी। दुकानदारों के कारिंदे इन वाहनों को सजाने के लिए लगे थे।
धर्मशालाओं की भी की गई थी बुकिंग
शहर की अधिकतर धर्मशालाओं में भी विवाह समारोह को लेकर एडवांस में बुकिंग रही। शहर में लगभग सौ से अधिक ब्यूटी पॉर्लर हैं। बुधवार को सभी ब्यूटी पार्लरों पर सजने-संवरने के लिए दुल्हनों व अन्य युवतियां सुबह होते ही पहुंच गई थीं। इस अबूझ शुभ मुहूर्त को देखते हुए ब्यूटी पार्लरों को पहले ही बुक किया जा चुका था। पलक ब्यूटी पॉर्लर की मालिक रंजना ने बताया कि लड़की की फिटनेस, रंग-रूप के अनुसार ही शृंगार होता है।
विज्ञापन
दिसंबर में भी रहेगी शादियों की धूम : शास्त्री
जयंती देवी मंदिर के पंडित नवीन शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है। दिसंबर में शादी के लिए शुभ मुहूर्त 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13 और 14 दिसंबर रहेगा। हिंदू धर्म के अनुसार देवोत्थान एकादशी के दिन जब भगवान विष्णु शयना अवस्था से उठते हैं उसके बाद ये ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत होती है। पिछले चार माह से भगवान विष्णु क्षीर सागर में शयन कर रहे थे। मंगलवार को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त रहा।