{"_id":"68014770ee367ca83e0786c5","slug":"sharbat-da-bhala-express-stopped-for-30-minutes-due-to-brake-jam-jind-news-c-199-1-sroh1006-133251-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्रेक जाम होने से 30 मिनट रुकी शरबत दा भला एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्रेक जाम होने से 30 मिनट रुकी शरबत दा भला एक्सप्रेस
Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
17जेएनडी24-जींद जंक्शन पर खड़ी शरबत दा भला, जिसके ब्रेक जाम हो गए थे। स्रोत यात्री
जींद। दिल्ली की तरफ से आ रही शरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन की वीरवार सुबह जुलाना के पास ब्रेक जाम हो गई, जिसके कारण उसे जुलाना स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद ब्रेक ठीक करने में करीब आधा घंटा लग गया, जिसके बाद ट्रेन को जींद की तरफ रवाना कर दिया गया। ट्रेन के रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
वीरवार सुबह दिल्ली की तरफ से 22479 नंबर शरबत का भला आ रही थी। इस दौरान जुलाना के पास अचानक एक बोगी के ब्रेकजाम हो गए। इसके कारण ट्रेन को जुलाना स्टेशन पर रोकना पड़ा। उसके बाद जींद जंक्शन कार्यालय के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना देने के बाद पहिये के जाम हुए ब्रेक को ठीक किया गया। इसमें करीब आधा घंटा लगा। इसके बाद ट्रेन को जींद की तरफ रवाना किया गया।
जींद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि जुलाना के पास शरबत दा भला ट्रेन के अचानक ब्रेक जाम हो गए थे, जिसके कारण उसे रोकना पड़ा था। कुछ देर बाद ट्रेन को जींद की तरफ रवाना कर दिया गया।