{"_id":"67645d749b1fa433aa0a38d3","slug":"shaguns-rs-15-lakh-jewelery-and-four-mobile-phones-stolen-jind-news-c-199-1-sroh1006-127268-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शगुन के डेढ़ लाख रुपये, जेवर और चार मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शगुन के डेढ़ लाख रुपये, जेवर और चार मोबाइल फोन चोरी
Thu, 19 Dec 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
जींद। रेलवे के बरात घर में शादी समारोह के दौरान शगुन, जेवरात और बैग में रखे चार मोबाइल फोन लेकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपये, सोने के जेवर भी थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
रामबीर कॉलोनी निवासी विमल कुमार सोढी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम रेलवे बरात घर में रखा गया था। फेरों के दौरान वे व्यस्त हो गए। बैग को उन्होंने साइड में रख दिया। फेरों के बाद जब बैग संभाला तो वह गायब था। बैग में शादी के दौरान मेहमानों की तरफ से दिए गए शगुन के लगभग डेढ़ लाख रुपये, दो सेट सोने के टॉप्स, चांदी का सिक्का, चैन, एप्पल कंपनी के तीन फोन और एक एड्रॉयड फोन था। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।