{"_id":"682f837a9419d981980e1ed9","slug":"sewerage-lines-will-not-overflow-during-the-rainy-season-people-will-get-relief-jind-news-c-199-1-sroh1009-135116-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बरसाती सीजन में सीवरेज लाइन नहीं होगी ओवरफ्लो, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बरसाती सीजन में सीवरेज लाइन नहीं होगी ओवरफ्लो, लोगों को मिलेगी राहत
Fri, 23 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना कस्बे में बरसाती सीजन से पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज लाइन की सफाई का काम शुरू कर दिया है। सीवरेज के गंदे पानी के लिए अब पाइप लाइन चालू कर दी जाएगी। इससे बरसाती सीजन में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो नहीं होगी।
जुलाना कस्बे में हर गली में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होने की शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग के पास आ रही थी। लोगों का कहना था कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से उनका जीना दूभर हो गया था। कस्बे के लोगों ने सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने की गुहार अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक लगाई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया था। लगभग 5 वर्षों से कस्बे के लोगों को इस परेशानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। लाइन पास के लोगों को तो लगभग 10 साल से सीवरेज की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इससे लाइनपार के लोगों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा था। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज लाइन का सफाई का काम शुरू कर दिया है। सभी वार्डाें में मशीन की ओर से सीवरेज लाइन की सफाई की जाएगी। इसके बाद आगे सीवरेज का पानी पाइप लाइन के जरिए शामलो गतौली ड्रेन में डाला जाएगा। बरसाती सीजन में अब सीवरेज लाइन ओवरफ्लो नहीं होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
जुलाना कस्बे के लगभग सभी वार्डाें में सीवरेज की समस्या से लोगों को कई वर्षों से जुझना पड़ रहा था। सरकार की ओर से सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 8 करोड़ की लागत से जुलाना से गतौली शामलो ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाई है। इससे अब लोगों को सीवरेज की समस्या से निजात मिलेगी। जुलाना कस्बे के हर वार्ड में लोगों को सीवरेज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-डॉ. संजय जांगड़ा, चेयरमैन नगरपालिका जुलाना
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन की सफाई का काम शुरू किया गया है। पूरे कस्बे की सीवरेज लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। अगर किसी वार्ड में ज्यादा समस्या है तो इसकी सूचना जनस्वास्थ्य विभाग में दें, ताकि जल्द से जल्द समाधान हो सके।
-नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।