फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage block at Safidon Gate cleared, private buses now ply within the city

Jind News: सफीदों गेट पर सीवरेज ब्लॉक खुला, अब शहर के अंदर से निजी बसों का संचालन शुरू

Tue, 15 Sep 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sewerage block at Safidon Gate cleared, private buses now ply within the city
फोटो 14जेएनडी12-शहर के सफीदों गेट पर रास्ता खुलने के बाद गुजर रहे वाहन। संवाद
जींद। सफीदों गेट के पास करीब सात दिन से चल रहा सीवरेज ब्लॉक खोलने का काम पूरा हो गया है। अब वाहन चालकों को सफीदों गेट से सब्जी मंडी, सैनी रामलीला ग्राउंड और रुपया चौक की तरफ सीधे आवागमन की सुविधा मिल गई है। बसों का संचालन फ्लाईओवर के रास्ते से किया जा रहा था। अब परिवहन समिति की निजी बसों का संचालन शहर के अंदर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सीवरेज ब्लॉक के कारण सड़क पर पानी जमा होने से नगर परिषद की ओर से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा था। काम के दौरान सफीदों गेट से गुजरने वाले वाहनों को बाजार की गलियों से होकर निकाला जा रहा था। इससे एसडी स्कूल और राजकीय कन्या मॉडल प्राथमिक स्कूल के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वहीं सफीदों गेट स्थित माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते हांसी, असंध, बरवाला और नरवाना रूट की बसों को फ्लाईओवर के रास्ते भेजा जा रहा था। इससे सफीदों गेट, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब और लघु सचिवालय समेत शहर के विभिन्न स्थानों से बस पकड़ने वाले यात्रियों को बस स्टैंड तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। यात्रियों का समय और ऑटो किराया दोनों बढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन प्रमुख स्थानों से मिलती हैं बसें
शहर के अंदर चलने वाली हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल और नरवाना रूट की बसें सामान्य तौर पर बस स्टैंड से गोहाना रोड, लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, रुपया चौक और सब्जी मंडी मोड़ होते हुए पटियाला चौक की ओर जाती हैं। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में यात्री बसों में सवार होते हैं। अब बसों का संचालन दोबारा शहर के अंदर से शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

वर्जन
सफीदों गेट के पास सीवरेज ब्लॉक के चलते मरम्मत कार्य चल रहा था। इसके कारण निजी बसों को बाईपास से भेजा जा रहा था। अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद निजी बसों को वापस शहर के अंदर से भेजा जा रहा है।-बलजीत, निरीक्षक, आरटीए कार्यालय जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article