फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewer water released into Rani Talab, anger among devotees

Jind News: रानी तालाब में छोड़ा सीवर का पानी, श्रद्धालुओं में रोष

Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sewer water released into Rani Talab, anger among devotees
जींद। शहरवासियों के लिए आस्था के प्रतीक रानी तालाब में सीवर का पानी छोड़ा जा रहा है। यह दूषित पानी तालाब की दीवार थोड़कर छोड़ा गया है। जब इस बात की भनक शहरवासियों को लगी तो उन्होंने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने आरोप लगाया कि कि प्रशासन की अनदेखी के चलते सीवर का दूषित पानी तालाब में छोड़ा जा रहा है। इससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। गोयल ने इस मामले में डीसी से मांग की है कि रानी तालाब में छोड़े जा रहे गंदे पानी को तुरंत रुकवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रानी तालाब को शहर की शान कहा जाता है। आजकल यह प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहा है। बुलबुल कॉप्लेक्स की तरफ से सीवर का गंदा पानी सरेआम रानी तालाब में छोड़ा जा रहा है। ऐसा कर इसकी शोभा को खराब किया जा रहा है। ऐसा पिछले काफी समय से हो रहा है, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुआ है। जहां से सीवर का गंदा पानी रानी तालाब में छोड़ा जा रहा है, वही से बारिश के दिनों में बुलबुल कॉम्प्लेक्स की तरफ जो पानी इकट्ठा होता है उसे भी इसी में डाला जाता है। यह सीधा-सीधा धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने डीसी मोहम्मद इमरान रजा से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पानी को तुरंत रुकवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द इस बारे कोई कार्रवाई नहीं की तो शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed