फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewage water has flooded the roads and streets in Uchana Kalan.

Jind News: उचाना कलां में सड़क, गली में भरा सीवर का पानी

Mon, 15 Dec 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sewage water has flooded the roads and streets in Uchana Kalan.
14जेएनडी35 : उचाना कलां के हांसी-नारनौंद रोड पर भरा सीवर का गंदा पानी। स्रोत वाहन चालक।
उचाना। उचाना कलां में वार्ड हांसी-नारनौंद रोड पर अंडरपास मोड से कुछ दूरी पर सड़क, गली में सीवर का पानी भर जाने से वाहन चालकों, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर गली में सीवर जाम होने के चलते पानी गली से होकर सड़क पर भर रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी सड़क, गली में पानी भर गया था। सीवर जाम रहने की समस्या से छुटकारा स्थायी रूप से दिलाने की मांग वाहन चालकों, राहगीरों ने की है ताकि आवागमन में जो परेशानी हो वो दूर हो सकें। मनोज, राहुल, संदीप ने कहा कि सीवर जाम होने के बाद गंदा पानी गली, सड़क पर भर जाता है। गंदे पानी से आने वाली बदबू से आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी पैदल आने-जाने वालों को होती है। सीवर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग करते आ रहे है। कुछ दिन पहले भी सीवर जाम होने से पानी सड़क पर भर गया था। नियमित रूप से इसका समाधान प्रशासन करें ताकि ये जो समस्या बार-बार आती है उसका समाधान हो सकें। जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनीता ने कहा कि नियमित रूप से सीवरों की सफाई होती है। लोगों को चाहिए कि सीवर पॉलीथिन, गोबर जमा न होने दे। सभी सहयोग करें ताकि सीवर जाम न रहे। यहां पर समस्या कोई है तो उसको दूर करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed