फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven-year-old child and his aunt died due to drowning in Jind Of Haryana

नहर में गिरा सात साल का बच्चा, बचाने के लिए कूदी मौसी, दोनों की डूबने से मौत

Sun, 14 Feb 2021 03:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old child and his aunt died due to drowning in Jind Of Haryana
आयुुष और कविता की फाइल फोटो।

जींद के गांव अंटा के पास से गुजर रही बुटाना ब्रांच नहर में सात वर्षीय बच्चे व उसकी 27 वर्षीय मौसी की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बच्चे की मां को एक पुलिसकर्मी ने रस्सी की मदद से सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन


घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव के युवाओं ने दोनों के शव नहर से निकाले। बच्चे की मां ने बताया कि वह अपनी देवरानी और बेटे के साथ शनिवार दोपहर करीब एक बजे नहर किनारे लकड़ी काटने आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर गांव अंटा निवासी पिंकी अपने सात वर्षीय बेटे आयुुष और अपनी छोटी बहन 27 वर्षीय कविता के साथ बुटाना ब्रांच नहर के किनारे लकड़ियां काटने गई थीं। जब दोनों बहनें पेड़ से लकड़ियां काट रही थी तो आयुष नहर किनारे खेलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आयुष नहर में गिर गया, इसका पता चलते ही कविता उसे बचाने के लिए नहर में कूद गई। दोनों को डूबते देख आयुष की मां पिंकी ने भी नहर में छलांग लगा दी।

नहर पुल पर चालान काट रहे एएसआई ने बच्चे की मां को बचाया
दो महिलाओं और बच्चे को नहर में डूबते देख पास खड़ी एक महिला ने शोर मचाया तो नहर पुल पर चालान काट रहे एएसआई और मजदूर मौके पर पहुंचे।

एएसआई रणबीर ने पिंकी को डूबते देख पास ही लकड़ी बांधने के लिए रखी रस्सी की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पिंकी ने बताया कि उसकी बहन और उसका बेटा भी नहर में डूब गए हैं। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी संजय कुमार व पूर्व विधायक जसबीर देशवाल भी मौके पर पहुंचे।

देशवाल ने अधिकारियों से बातचीत कर नहर में पानी कम करवाने के लिए कहा। सूचना पाकर पूरा गांव नहर पर पहुंच गया। गांव के युवाओं ने दोनों की नहर में तलाश की।


करीब दो घंटे बाद मौके से डेढ़ किलोमीटर दूर दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed