फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   seven year in bjp govermenet

सात साल में जींद को मिला नया रूप, मेडिकल कॉलेज व नहरी पेयजल की परियोजना अभी भी अधूरी

Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
seven year in bjp govermenet
प्रदेश की मनोहरलाल सरकार के सात साल पूरे हो रहे हैं। जिले को इस दौरान कई सौगातें मिली हैं। जिनसे जिले के आधारभूत ढांचे में जबरदस्त सुधार हुआ यकीनन हुआ हैं लेकिन कई अहम परियोजनाएं अभी अधूरी हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बनने के बाद जींद में पहली बार आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज, हांसी रोड व भिवानी रोड पर आरओबी सहित कई घोषणाएं की थीं। इसके बाद करीब पांच साल पहले जींद शहर को नहरी आधारित पेयजल की घोषणा भी हुई। इनमें से अभी तक कोई भी परियोजना पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा जींद में पूर्वी नया बाईपास, जींद-गोहाना रोड चार लेन, जींद से पंजाब सीमा तक चार लेन की सड़क, जींद का नया बस स्टैंड, रेस्ट हाउस जैसी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इससे जींद जिले को आधारभूत ढांचे में काफी मजबूती मिली है। वहीं विकास के मामले में जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिनवा रहा है, वहीं विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास
सात साल पहले बनी भाजपा सरकार ने कई मायने में विशेष काम किए हैं। विकास रिकार्ड तोड़ हुआ है। इससे भी बड़ी बात है कि क्षेत्रवाद से उपर उठकर प्रदेश का विकास किया है। नहरी पेयजल व मेडिकल कॉलेज पर काम चल रहा है। यह सुविधा भी जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।
प्रदेश सरकार सही मायने में जनता की सरकार है। लोगों को सरकारी कार्यालयों में जिस प्रकार परेशान होना पड़ता था, उससे निजात दिलवाई है। पहले की सरकारों ने जींद जिले की जमकर अनदेखी की, लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास को जीमन पर उतारा है।

रामनिवास सुरजाखेड़ा, जजपा विधायक नरवाना।
सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। तमाम परियोजनाओं में खुद भाजपा के लोग बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। इनकी जांच कर दोषियों को सजा देने की बजाय सरकार टालमटोल कर रही है। प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले मनोहर सरकार में ही सामने आए हैं। सुरक्षा के मामले में प्रदेश की हालत सबके सामने हैं। ऐसे में सरकार अपनी उपलब्धियां बताने की बाजये प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
सुभाष गांगोली, कांग्रेस विधायक, सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed