फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Seva Sankalp Abhiyan': Information on schemes, health check-ups, and the 'Mann Ki Baat' message for villagers.

Jind News: सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच और मन की बात का संदेश

Mon, 28 Sep 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan': Information on schemes, health check-ups, and the 'Mann Ki Baat' message for villagers.
फोटो 1 नरवाना। रक्तदाता को बेज लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार। संवाद
नरवाना। उपमंडल क्षेत्र में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गांवों में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया। वहीं कलौदा कलां में जागरूकता शिविर और दनौदा में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव कालवन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 57 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों के साथ ‘मन की बात’ सुनी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाता है। शिवेश कुमार ने कहा कि देश के विकास में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं ने कालवन के प्रवासी पक्षी अभयारण्य वेटलैंड का दौरा किया। इस दौरान आर्य समाज और समाज निर्माण सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कलौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा सेतु विषय पर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 29 विभागों के स्टॉल लगाए गए। बीडीपीओ तरुण सुथार ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में करीब 30 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 25 लाभार्थियों को करीब 12 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। दनौदा में सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे पर निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिविर का निरीक्षण किया। चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मंत्री ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह से बीमारियों की पहचान में मदद मिलती है।
--------------

फोटो 1 नरवाना। रक्तदाता को बेज लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार। संवाद
फोटो 2 नरवाना। रक्तदान करते हुए रक्तदाता। संवाद।

फोटो 1 नरवाना। रक्तदाता को बेज लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार। संवाद

फोटो 1 नरवाना। रक्तदाता को बेज लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed