फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Serious patients of Corona will be kept in the old building of the civil hospital

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में रखे जाएंगे कोरोना के गंभीर मरीज

Wed, 21 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Serious patients of Corona will be kept in the old building of the civil hospital
नागरिक अस्पताल का कोविड वार्ड। - फोटो : Jind
कोरोना संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई योजना बनाई है। अब पूरे जिले में विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 400 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। सबसे ज्यादा गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में रखा जाएगा। यहां पर पहले से आठ वेंटिलेटर हैं। जबकि अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रखे 15 वेंटिलेटरों भी वापस मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के पुराने भवन में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करने के लिए काम चल रहा है। दो-तीन दिन में यहां पर सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन हर प्रकार के संकट से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

हिसार के कमिश्नर चंद्रशेखर ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों ने कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियां बताईं। बैठक में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए नए इंतजाम करने पर जोर दिया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया कि नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में 100 बेड, गंगापुत्रा आयुर्वेद अस्पताल में 100 बेड, नागरिक अस्पताल नरवाना में 50 बेड, नागरिक अस्पताल उचाना में 50 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में 50 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भी 50 कोविड बेड की व्यवस्था की गई है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में आठ वेंटिलेटर प्रयोग किए जा रहे हैं। नरवाना, उचाना, जुलाना, सफीदों में 15 वेंटिलेटर हैं, जिनका कोई प्रयोग नहीं हो रहा है। इन सभी को नागरिक अस्पताल जींद के पुराने भवन में लाकर प्रयोग किया जाएगा। जो गंभीर मरीज होंगे, उनको नागरिक अस्पताल जींद में रखा जाएगा और जिनको वेंटिलेटर की जरूरत होगी, उनको दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जिस भी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होगी उसे नागरिक अस्पताल जींद में शिफ्ट किया जाएगा। चिकित्सकों की एक टीम 24 घंटे नागरिक अस्पताल में रहेगी तथा दो-दो चिकित्सकों की अन्य चार टीमें अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर काम करेंगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन लगाने पर अधिक बल दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से संवेदनशील है। अब गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल में रखा जाएगा। इसके अलावा नरवाना, उचाना, अलेवा, जुलाना तथा गंगापुत्रा अस्पताल में भी मरीजों को रखा जाएगा। यहां पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर मरीज को नागरिक अस्पताल जींद में शिफ्ट किया जाएगा।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed