Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Senior leader from Julana, Chaudhary Shamsher Singh Ahlawat, passes away; a wave of grief sweeps through the region.

Jind News: जुलाना के वरिष्ठ नेता चौधरी शमशेर सिंह अहलावत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Thu, 19 Nov 2026 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Senior leader from Julana, Chaudhary Shamsher Singh Ahlawat, passes away; a wave of grief sweeps through the region.
18 जुलाना 02: चौधरी शमशेर सिंह अहलावत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जुलाना। जुलाना की राजनीति में चार दशक तक सक्रिय रहे वरिष्ठ नेता चौधरी शमशेर सिंह अहलावत का बुधवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से रोहतक के कायनोस अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जुलाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर जींद में गोहाना रोड स्थित आवास पर लाया गया। यहां राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बेटे डॉ. गजेंद्र अहलावत ने बताया कि अंतिम संस्कार वीरवार को दोपहर दो बजे उनके पैतृक गांव लजवाना खुर्द में किया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी शमशेर सिंह अहलावत का राजनीतिक सफर करीब चार दशक का रहा। उन्होंने 1982 में कांग्रेस की टिकट पर जुलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। 1996 में निर्दलीय और 2005 में भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे। वर्ष 2009 में भी भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। वर्ष 1982 में भजनलाल सरकार के कार्यकाल में उन्हें कोऑपरेटिव विभाग का चेयरमैन बनाया गया था। उस समय चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां सहकारिता मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता भी रहे जुलाना से विधायक
उनके पिता चौधरी फतेह सिंह भी क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में शामिल थे। उन्होंने 1970, 1972 और 1987 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 1972 में वे जुलाना से विधायक निर्वाचित हुए थे।


आवास पर पहुंचे गणमान्य लोग
श्रद्धांजलि देने वालों में राज्य सूचना आयुक्त कर्मबीर सैनी, पूर्व वीसी डॉ. एके चावला, शिक्षाविद सुभाष श्योराण, राजेंद्र दलाल, राजबीर कटारिया, ओमप्रकाश नैन, एडवोकेट बलराज श्योराण, डॉ. नवनीत, नरेश अहलावत और जसपाल सिंधू खांडा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed